कैमूर डीएम कुमार अनुराग कैमूर एसपी शिखर चौधरी ने मोहनिया चेकपोस्ट का किया निरीक्षण
कैमूर डीएम और एसपी ने मोहनिया चेकपोस्ट का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान वाहनों के आवागमन, जांच और निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया गया।
निरीक्षण में उत्पाद, परिवहन और खनन विभाग की कार्यप्रणाली, कार्यालय और अभिलेखों की समीक्षा की गई। डीटीओ को चेकपोस्ट पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने और निगरानी तंत्र मजबूत करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही सीसीटीवी की कार्यशीलता, प्रकाश व्यवस्था, सड़क की स्थिति और आधारभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
Mohania, Kaimur | Sep 29, 2026