इकौना: रामलीला मैदान इकौना के पास आग का गोला बनी चलती बाइक, चालक ने बाइक रोककर दूर हटकर बचाई जान
अचानक से एक चलती बाइक आग का गोला बन गई, वहीं चालक ने तत्काल बाइक को रोककर दूर हटकर अपनी जान बचाई। दरअसल बाइक चालक अपने घर जा रहा था तभी रामलीला मैदान इकौना के पास उसे गर्मी महसूस हुई, जिसके बाद वह बाइक छोड़कर तत्काल दूर हट गया । इस दौरान बाइक काफी देर तक जलती रही और इस मार्ग से आवागमन भी बाधित रहा। आग बुझने के बाद आवागमन शुरू हो सका वहीं चालक सुरक्षित है।