इकौना: इकौना देहात के पासीपुरवा मे अज्ञात कारणों से आग लगने से 3 फूंस के मड़हे जले, दो मवेशी भी झुलसे, दमकल टीम ने बुझाई आग
इकौना देहात के मजरा पासी पुरवा में अज्ञात कारणों से बीते रविवार को एक फूंस के मड़हे मे आग लग गई, वहीं जब तक लोग कुछ समझ पाते दो अन्य मड़हों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। वहीं इस दौरान तीन भाइयों के फूंस के मड़हे पूरी तरीके से जलकर खाक हो गए। हालांकि दमकल टीम ने लोगों की मदद से आग को बुझा लिया, वही आग मे दो मवेशी भी झुलस गए हैं।