आरा: बीजेपी के कार्यक्रम में शामिल होने आरा के ग्रैंड होटल पहुंचे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या
Arrah, Bhojpur | Feb 23, 2024 उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या बीजेपी के कार्यक्रम में शामिल होने आरा के ग्रैंड होटल पहुंचे। जहां उन्होंने नेता, कार्यकर्ता व आम सभा को संबोधित किया। संबोधन के दौरान वे नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में मिली उपलब्धियों को गिनवाते हुए बोले कि इस बार लोकसभा चुनाव में 400 सीट से ज्यादा सीटें जीतना है और तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।