कासगंज: सोरों विकासखंड की ग्राम पंचायत क्यामपुर बहेड़िया में सफाई व्यवस्था बदहाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
कासगंज के सोरों विकासखंड की ग्राम पंचायत क्यामपुर बहेड़िया में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। सफाई कर्मचारी के नियमित रूप से न पहुंचने के कारण नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है।