नवाबगंज: दौलतपुर में 80 वर्षीय बुजुर्ग ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की, बीमारी से परेशान होने की जताई जा रही आशंका
जैदपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में करीब 80 वर्षीय एक बुजुर्ग ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दौलतपुर निवासी विश्राम गौतम पुत्र शुकई के रूप में हुई है।