गुलाबगंज: गुलाबगंज में 21 कुंडीय शिवशक्ति रुद्र महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु, नौ देवियों की स्थापना हुई
गुलाबगंज मे अब तक के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन के रूप मे 21 कुड़ीय शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। बुधवार को यहां नौ देवियों की स्थापना की गई। यज्ञ हवन का आयोजन चलता है। वही शाम के समय रासलीला और श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होता है। आयोजको ने बताया कि स्थानीय लोगों और अन्य जगहों से लोगों ने इसमें अपना सहयोग दिया है दिन और रात धर्म की गंगा बह रही है।