पलामू जिले के पांकी मुख्यालय में लोहरसी रोड स्थित डा. इस्लाम अंसारी के अस्पताल में छोलाछाप डाक्टर के ओवरडोज इंजेक्शन से मृत नाबालिग बच्चे का शव का शनिवार शाम 5 बजे एमएमसीएच में पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान परिजनों ने कई आरोप लगाए एवं घटना की पूरी जानकारी दी।