सांगानेर: जयपुर में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं का हाई वोल्टेज ड्रामा खत्म, छात्रों व सरकार के बीच बनी सहमति
जयपुर में छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर चला हाई-वोल्टेज ड्रामा देर रात खत्म हो गया. प्रशासन और पानी की टंकी पर चढ़े NSUI छात्र नेताओं बीच सहमति बनी. जिसके बाद उन्हें सुरक्षित नीचे उतारा गया. प्रशासन ने छात्र प्रतिनिधिमंडल से पहले उपमुख्यमंत्री, फिर मुख्यमंत्री से वार्ता और आंदोलनकारी छात्र नेताओं पर मुकदमा नहीं दर्ज करने का भरोसा दिलाया है।