ब्यौहारी: सोन नदी में करंट से युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार
पपौंध थाना क्षेत्र के सरसी गांव में सोन नदी में करंट लगाकर मछली पकड़ने के दौरान रजनीश लोनी (28) की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी शंकर लोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में अवैध बिजली कनेक्शन से नदी में करंट प्रवाहित करने की पुष्टि हुई। सोमवार शाम 5 बजे पुलिस ने इसका खुलासा किया है।