अयोध्या का पंडित बताकर व्यापारी से ढाई लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर, 15 जून। व्यापार विहार क्षेत्र में एक गल्ला-किराना व्यापारी को अमीर बनाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ तारबाहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जनकराम साहू (57 वर्ष), निवासी ग्राम रोगदा, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा, 12 जून 2026 को व्यापार विहार बिलासपुर में किराना सामान खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों ने स्वयं को अयोध्या का पंडित बताते हुए उन्हें अमीर बनाने का लालच दिया और विश्वास में लेकर ढाई लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
प्रार्थी की शिकायत पर थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 194/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्�
Raipur, Raipur | Jun 15, 2026