बागपत: कोतवाली बागपत पुलिस ने गिरफ्तार किए जिला पूर्ति अधिकारी और क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल
Baghpat, Bagpat | May 30, 2026 शनिवार की सुबह करीब साढे 11 बजे कोतवाली बागपत पुलिस ने विजिलेंस टीम द्वारा 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए डीएसओ अनूप तिवारी को गिरफ्तार किया था, जबकि 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोपित आरएफओ जोगेंद्र सिंह कार्यालय से भाग गया था। पुलिस ने बाद में आरोपित आरएफओ जोगेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया।