मैनपुरी: बेवर में दबंगों द्वारा की गई मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने पर महिला ने एसपी से की शिकायत
थाना क्षेत्र की ग्राम भरतपुर निवासी सीमा देवी ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने के मामले में थाने पर शिकायत करने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके चलते महिला ने एसपी से शिकायत करते हुए दबंग के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।