सांगानेर: जयपुर में इंस्टेंट लोन ऐप से ठगी बढ़ी, साइबर क्राइम शाखा ने जारी की एडवाइजरी
जयपुर | आकर्षक ऑफर देकर तुरंत लोन देने वाले मोबाइल ऐप्स के जरिए साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं। ठग “5 मिनट में लोन” और “बिना दस्तावेज” जैसे लालच देकर एप डाउनलोड करवाते हैं, फिर कॉन्टैक्ट लिस्ट, गैलरी सहित निजी डाटा हासिल कर ब्लैकमेल करते हैं।