मानपुर: मानपुर के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ रही महिला पर बाघ का हमला, मेडिकल कॉलेज रेफर
Manpur, Umaria | May 11, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत वन परिक्षेत्र मानपुर(बफ़र)के जंगल मे तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला निरसिया बैगा पर बाघ ने हमला कर दिया जिससे महिला घायल हो गई और महिला के हाथ मे गहरे जख्म हो गए।मामले की सूचना वन विभाग को दी गई और घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी मानपुर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया गया है।