उज्जैन शहर: हीरामिल की चाल में बिजली कटौती से नाराज़ लोगों ने किया चक्काजाम, एक युवक घायल
शहर के हीरामिल के चाल क्षेत्र में बिजली कटौती से नाराज रहवासियों ने बुधवार को ज़ीरो प्वाइंट ओवरब्रिज पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। अचानक हुए प्रदर्शन से दोनों ओर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिजली कंपनी ने बिना सूचना पूरे क्षेत्र की बिजली काट दी। रहवासियों ने बताया कि बकाया बिलों के भुगतान के