बरेली: बरेली कोर्ट की हवालात से बंदी फरार, 3 दिन तक दबाए रखा मामला, एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
बरेली में जिला न्यायालय की हवालात से बंदी के फरार होने और तीन दिन तक मामला छिपाए रखने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 21 अक्टूबर को पेशी के लिए लाया गया सुभाषनगर निवासी सचिन सिंह ठाकुर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। हैरानी की बात ये है कि बंदी के भागने की जानकारी अधिकारियों को देने के बजाय पुलिसकर्मी तीन दिन तक खुद ही उसकी तलाश करते रहे। शनिवार को