सुल्तानपुर: धम्मौर बाजार में सब्जी लेने गए युवक को ई रिक्शा चालक ने पीटा,पिता की तहरीर पर केस दर्ज
धम्मौर थानाक्षेत्र के रामापुर निवासी संतबक्श यादव ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरा बेटा नरेंद्र बाजार सब्जी लेने गया हुआ था।जहां रास्ते में खड़े ई-रिक्शे को हटाने की बात को लेकर रसूलपुर के फारुख ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उसके ऊपर लोहे की राड व लाठी-डंडे से हमला बोल दिया।जिससे बेटे को गंभीर चोटें आईं हैं।पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है।