थरथरी: जन कल्याण शिविर में 57 आवेदनों का हुआ निष्पादन, 153 लोगों की स्वास्थ्य जांच
चंडी प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित गुरुवार की सुबह 11 बजे जन कल्याण शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। शिविर का निरीक्षण बीडीओ राजदेव कुमार रजक ने किया और प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। बीडीओ ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 57 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निष्पादन कर दिया