आंवला: आंवला समाधान दिवस में 81 में से केवल 11 शिकायतें निस्तारित, आयोजन एसडीएम विदुषी सिंह की अध्यक्षता में हुआ
आंवला तहसील सभागार में महीने के पहले शनिवार को दोपहर दो बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी विदुषी सिंह की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में कुल 81 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से केवल 11 का ही मौके पर निस्तारण हो सका।