मंदसौर: जिला कांग्रेस प्रभारी 13 अप्रैल को जिले के दौरे पर रहेंगे, जिला कांग्रेस कार्यालय में समन्वय समिति की बैठक में शामिल होंगे
मंदसौर जिला कांग्रेस प्रभारी जयवर्धन सिंह 13 अप्रैल को जिले के दौरे पर रहेंगे। जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजनारायण ने बताया कि सिंह के साथ पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, मंदसौर-जावरा लोकसभा सीट से प्रत्याशी रहे दिलीप सिंह गुर्जर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक विपिन जैन भी रहेंगे। सभी नेता 13 को सोनगिरी गांव में मेव समाज के सामूहिक विवाह में शामिल होंगे।