नारायणपुर: 5 हजार का इनामी बदमाश सुखराम गुर्जर दो साल बाद हुआ गिरफ्तार
नारायणपुर। पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश सुखराम गुर्जर को सोमवार देर शाम गिरफ्तार किया। आरोपी दुहार माला का निवासी है। थाना प्रभारी रोहिताश कुमार ने बताया कि जयपुर पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।