लालबर्रा: जाम के बाजार चौक में जीएसटी कमिश्नर ने दी एलईडी लाइट की सौगात, कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ
मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम जाम के बाजार चौक में खेल और विकास का संगम देखने को मिला। स्व. श्री गिरधारी लाल जी लिल्हारे की 26वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर, उनके सुपुत्र और जीएसटी कमिश्नर (जबलपुर) श्री लोकेश लिल्हारे एवं श्रीमती साक्षी लोकेश लिल्हारे (डायरेक्टर, छुलो आसमान किसने रोका है) द्वारा ग्राम को एल.ई.डी. लाइटों की महत्वपूर्ण सौगात दी गई।