मुंगेर: मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद, SP ने की पुष्टि, आरोपी पर सात से अधिक मुकदमे दर्ज
Munger, Munger | Apr 2, 2026 मारपीट का आरोपी गिरफ्तार , देसी पिस्टल और कारतूस बरामद। गिरफ्तार आरोपी पर सात से अधिक मुकदमे हैं दर्ज , एसपी ने की पुष्टि। मुंगेर के कासिम बाजार थाना इलाके के बिंदवाड़ा स्थित कतर टोला में 1 मार्च को हुए मारपीट मामले में मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल , मैग्जीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है।