कुटुंबा: अंबा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर देसी कट्टा के साथ युवक को किया गिरफ्तार
औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे संभावित आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद अरबाज खान के रूप में हुई है, जो थाना क्षेत्र के नहैया बिगहा गांव निवासी मो. हैदर खान का पुत्र है।