झालरापाटन: नई खोद गांव में खड़े ट्रैक्टर में घुसी बाइक, एक युवक की मौत व एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
झालावाड़ की नई खोद गांव में खड़े ट्रैक्टर में बाइक घुंस जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल से कोटा रैफर किया गया है। वहीं शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे भवानी मंडी पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।