घुवारा: कन्या विद्यालय घुवारा की दो छात्राओं का ‘सुपर हंड्रेड’ योजना में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
भगवां क्षेत्र की कन्या विद्यालय घुवारा की छात्राएं निहारिका सेन और आशी जैन का मध्य प्रदेश शासन की “सुपर हंड्रेड” योजना में चयन हुआ है। निहारिका सेन का चयन सुभाष एक्सीलेंस स्कूल भोपाल तथा आशी जैन का चयन मल्हार आश्रम इंदौर के लिए हुआ है। योजना के तहत दोनों छात्राओं को नीट और जेईई की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।