बिंदकी: फिरोजपुर गांव से लापता 20 वर्षीय महिला का पांचवे दिन भी नहीं मिला कोई पता, परिजन और पुलिस कर रहे हैं खोजबीन
फतेहपुर जनपद के बिंदकी क्षेत्र के फिरोजपुर गांव से शनिवार की दोपहर करीब महिला अर्चना देवी उम्र 20 वर्ष पत्नी दिनेश लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन किया जब कोई जानकारी नहीं हुई तो पुलिस को सूचित किया था। बुधवार को दिन में 1 बजे तक यानी 5 वें दिन भी महिला अर्चना देवी का कोई पता नहीं चल सका। इस मामले में महिला के पति दिनेश ने बताया कि अभी पत्नी नही मिली।