पटना ग्रामीण: पटना में बच्चा चोर गिरोह का खुलासा, 2 नवजात बरामद, डॉक्टर समेत 10 लोग गिरफ्तार
पटना पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर चोरी हुए दो नवजात को बरामद किया है। इस धंधे में शामिल 10 लोगों को गिरफ्तारी हुई है। जिसमें 4 महिलाएं भी शामिल है। इस मामले में पटना के दो अस्पतालों की संलिप्तता सामने आई है।पटना सिटी एसपी अभिनव धीमन ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी विस्तृत जानकारी दी है।