पटना ग्रामीण: विधानसभा के उपाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए नरेंद्र नारायण यादव, सभी राजनीतिक दल के नेताओं को दिया धन्यवाद
आज शुक्रवार को बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए। वहीं निर्विरोध निर्वाचित होने के उपरांत विधानसभा के उपाध्यक्ष ने सभी राजनीतिक दल के नेताओं को धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष के नेताओं से आग्रह किया है कि सदन को शांति से चलने दें ताकी जनता के सवाल सदन में उठ सकें।