पटना ग्रामीण: विधान परिषद कार्यालय कक्ष में सदन संस्मरण पुस्तक का सीएम नीतीश कुमार ने किया विमोचन
बिहार विधान परिषद के कार्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन संस्मरण पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। इसके अलावा बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी और बिहार विधान परिषद के सभापति भी मौजूद रहे।