पटना ग्रामीण: गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एक होटल से युवक का शव बरामद
पटना में होटल के कमरे में एक युवक का फंदे से लटका हुआ शव मिला है। घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एग्जीबिशन रोड की है। मौके से आधार कार्ड और मोबाइल बरामद हुआ है। मृतक की पहचान सीवान जिले के हुसैना गांव निवासी सुरेंद्र ठाकुर के पुत्र विशाल ठाकुर (26) के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।