एटीएस टीम ने 27 साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश यूनुस उर्फ इनायत कड़ीवाला को गुजरात के भरुच जिले के पालेच से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वर्ष 1998 में बांसवाड़ा क्षेत्र में 3 ट्रक खरीदने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की थी। वह गुजरात और मुंबई में फरारी काटते हुए परिवार के नाम सिम चल रहा था।