कोंडागांव: जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के लिए दिए निर्देश
कोंडागांव कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आज मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में ग्राम लंजोड़ा की सहिदा ने प्रसूति सहायता राशि, धनपुर मंजीपारा के पारे मरकाम एवं तातरी के मेघनाथ पोयम ने हैंडपंप खनन