मानपुर: पनपथा-पतौर रोड पर मझौली के पास बाइक सवारों को टक्कर मारने के आरोप में अज्ञात पिकअप चालक पर मामला दर्ज
Manpur, Umaria | May 7, 2026 पनपथा-पतौर रोड मे मझौली के आगे बाइक सवारो के साथ एक्सीडेंट करने के आरोप मे थाना इंदवार पुलिस ने अज्ञात सफेद रंग के पिकअप वाहन चालक के विरुद्ध धारा 106(1),125(a)281BNS के तहत अपराध दर्ज किया है।बता दें कि इस एक्सीडेंट मे विकास कुशवाहा निवासी करौंदी थाना बरही की मौत हो गई थी वहीं उसकी पत्नी वंदना कुशवाहा एवं 4 वर्षीय पुत्र बुरी तरह घायल हुए थे।