पीपलखूंट: पीपलखूंट में अमित शाह के बयान के विरोध में बीएपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
पीपलखूंट में बुधवार को भारत आदिवासी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासी समाज के लिए प्रयुक्त वनवासी शब्द के विरोध में प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश निनामा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर चौराहा पर अमित शाह का पुतला दहन किया और रैली निकालते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे। यहां राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन