चाचौड़ा: सीताबावड़ी मंदिर के पास चाचौड़ा पुलिस ने 1 किलो 19 ग्राम गांजे के साथ एक बाइक सवार तस्कर को किया गिरफ्तार
चाचौड़ा थाना पुलिस ने गांजा तस्कर को पकड़ा है। 1 जून को थाना प्रभारी ने बताया, बीती रात गस्त के दौरान सीताबावड़ी मंदिर के पास पुलिस को देखकर अचानक भाग रहे रामस्वरूप मीणा निवासी माडाखेड़ा थाना कुंभराज जिला गुना को गिरफ्तार किया। जिसके पास ₹15000 का 1 किलो 19 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। तस्करी में प्रयुक्त बाइक जप्त कर मामला दर्ज कर जांच जारी है।