पन्ना: पन्ना में महिला एवं बाल विकास विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया, आपातकालीन हेल्पलाइन की जानकारी दी
Panna, Panna | Dec 6, 2024 जिला पन्ना में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ऊदल सिंह ठाकुर और सीएम राइज के प्राचार्य श्री जयकरण पटैल ने प्रमुख भूमिका निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और आम नागरिकों को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइनों और कानूनी उपायों के बारे में जागरूक करना था।