पन्ना: पन्ना में हीरा नीलामी के अंतिम दिन 32 कैरेट 80 सेंट का हीरा ₹2.21 करोड़ में बिका, मजदूर स्वामीदीन पाल की किस्मत बदली
Panna, Panna | Dec 6, 2024 पन्ना की उथली हीरा खदानों से निकले हीरों की तीन दिवसीय नीलामी का आज अंतिम दिन भी खासा सफल रहा। मुख्य आकर्षण का केंद्र 32 कैरेट 80 सेंट का जेम्स क्वालिटी का हीरा रहा, जो सरकोहा खदान में मजदूर स्वामीदीन पाल को मिला था। यह हीरा ₹6.76 लाख प्रति कैरेट की दर से ₹2.21 करोड़ में नीलाम हुआ। इसे पन्ना के व्यापारी सतेंद्र जड़िया ने खरीदा।q