पन्ना: मठली-पाठा सड़क की चार पुलियों को तोड़ा, घटिया निर्माण पर PWD की कार्रवाई
Panna, Panna | Dec 6, 2024 पन्ना जिले में मठली-पाठा सड़क की पुलियों में घटिया निर्माण पर लोक निर्माण विभाग (PWD) ने कार्रवाई की। विभाग के तकनीकी अधिकारियों ने घटिया निर्माण के चलते 4 पुलियों को बुलडोजर से तोड़ दिया। विभाग ने बताया कि दो महीने से ठेकेदार को चेतावनी दी जा रही थी, लेकिन सुधार न होने पर यह कदम उठाया गया।