एकमा: आंधी-पानी में टूटा फाटक बैरियर, बड़ा रेल हादसा टला
Ekma, Saran | May 6, 2026 छपरा सिवान रेल खंड पर एकमा स्टेशन से पश्चिम ढाल 68 b पर बुधवार को तेज आंधी पानी के बीच एक बड़ा रेल हादसा टल गया। अचानक तेज हवा के झोंकों से रेलवे फाटक का बूम बैरियर टूटकर 25 हजार वोल्ट के विद्युत तार पर गिर गया । जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और कई तकनीकी सिस्टम प्रभावित हो गए । स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एहतियातन रेल परिचालन अस्थाई रूप से रोक दिया गया