शासकीय हाई स्कूल लामा टोला में लगा हुआ ट्रांसफार्मर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। जिसके कारण बिजली आपूर्ति ठप होने से बच्चों की पढ़ाई और कार्यालयीन काम प्रभावित हो रहा है। शनिवार 11:00 बजे विद्यालय में पहुंचने पर स्टाफ ने देखा और इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने के साथ ही थाने में भी दर्ज कराई गई है।