गुना नगर: भूल्लनपुरा में लोकतंत्र सेनानी मिसाबंदी किशोरी लाल चौरसिया का निधन, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने जताया शोक
गुना भूल्लनपुरा निवासी लोकतंत्र सेनानी मिसाबंदी किशोरी लाल चौरसिया जी का 6 जनवरी देर शाम को निधन हो गया। 7 जनवरी को बूढ़े बालाजी मुक्तिधाम पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गुना सांसद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दुख व्यक्त किया। कहा, लोकतंत्र की रक्षा और समाज के उत्थान के लिए उनका आजीबन संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा बना रहेगा।