मनगवां: गंगतीरा बाईपास के पास अज्ञात कारणों से खेत में लगी आग, शिकायत पर गढ़ पुलिस ने दर्ज किया मामला
Mangawan, Rewa | Apr 22, 2024 गढ़ थाना के गंगतीरा बाईपास के पास अज्ञात कारणों से किसान के खेत में आग लग गई। जिस पर पीड़ित परिजनो के द्वारा गढ़ थाना पहुंचकर शिकायती पत्र दिया गया है। वही गढ़ पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। बताया गया कि पीड़ित किसान बृज किशोर द्विवेदी के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें लगभग एक लाख रुपए से अधिक की फसल जलकर राख हो गई।