अकलतरा: अकलतरा ब्लॉक सहित जिले के किसानों द्वारा जलाई जा रही पराली, पर्यावरण हो रहा प्रदूषित
अकलतरा ब्लॉक सहित जिले के किसान नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए खेतों पराली जला रहे है। जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्रवाई के अभाव में किसानों के द्वारा अकलतरा ब्लॉक सहित जिले के अन्य ब्लॉक के खेतों में ही पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे है। इससे प्रदूषण के अलावा जीव, जंतु भी इसकी चपेट में आ रहे है। इस सीजन में एक भी कार्रवाई नहीं की गई।