अकलतरा: अकलतरा शाखा के 20 धान खरीदी केंद्रों में अब तक धान खरीदी के लिए नहीं हुआ अनुबंध
धान खरीदी के कार्य को चालू हुए एक माह से भी अधिक का समय हो चुका है, बावजूद, अकलतरा शाखा के 20 धान खरीदी केंद्रों में अब तक धान खरीदी के लिए अनुबंध ही नहीं हुआ है और बिना अनुबंध के धान खरीदी धड़ल्ले से जारी है। अकलतरा शाखा के धान खरीदी केंद्र प्रभारी ने अब तक अनुबंध नहीं किया है, जबकि 14 नवंबर से धान खरीदी जारी है।