पीपलदा: खातोली इलाके के तलाव गांव में खाद वितरण को लेकर हुआ हंगामा, पुलिस ने किसानों को किया तीतर-बितर
Pipalda, Kota | Nov 11, 2024 जिले के खातोली थाना इलाके के तलाव गांव में सोमवार दोपहर 12 बजे उस वक्त हंगामा हो गया जब सहकारी समिति में खाद को लेकर सैकड़ो की सँख्या में किसान वहाँ पहुँच गए। हंगामे को देखते हुए खातोली पुलिस मौके पर पहुँची ओर किसानों को वहाँ से हटाया। खातोली क्षेत्र में खाद की किल्लत से परेशान किसान आज सहकारी समिति में खाद आने पर खाद लेने के लिए लंबी लाइनों में लग गए।