पीपलदा: खातोली क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 2 व्यक्तियों को शांतिभंग के आरोप में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Nov 10, 2024 जिले की खातोली पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 2 व्यक्तियों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने रविवार शाम 5 बजे बताया कि आज थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर ओमप्रकाश माली, शंकरलाल माली को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126,170 में कार्यवाही की गयी।