पीपलदा: इटावा केनाल की फतेहपुर फाल पर गाय नहर में फंसी, प्रशासन की सतर्कता से किया गया रेस्क्यू
Pipalda, Kota | Nov 11, 2024 जिले के इटावा केनाल की फतेहपुर फाल के निकट नहर में एक गाय फंसने की सूचना पर प्रशासन ने तुरन्त इसका रेस्कयू कर जीवित बाहर निकाल लिया। सोमवार सुबह 10 बजे नगर पालिका की रेस्कयू टीम को सूचना मिली कि एक गाय इटावा केनाल के फतेहपुर फाल के यहां फंसी हुई है।ऐसे में नगर पालिका व सिंचाई विभाग एवं पुलिस जवानों ने इस गाय का बड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया।