ग्वालियर गिर्द: नशे में तेज रफ्तार कर हाईकोर्ट जज के बंगले की सुरक्षा दीवार तोड़कर अंदर घुसी, 3 युवक गिरफ्तार
सिटी सेंटर स्थित VIP रोड़ क्षेत्र में शनिवार-रविवार की रात एक तेज रफ्तार हुंडई कार अनियंत्रित होकर हाईकोर्ट जज के बंगले की सुरक्षा दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी।ड्यूटी पर तैनात एसएएफ आरक्षक नवल सिंह और अतेंद्र सिंह ने कार में फंसे 3 युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।विश्वविद्यालय पुलिस ने आरोपियों की पहचान देव यादव, सुबोध रावत और शिवम व्यास के रूप में हुई है।